Explore

Search
Close this search box.

Search

2 April 2025 7:41 am

हिल गई धरती सहम गए लोग; घबडाए लोग घरों से बाहर निकले

59 पाठकों ने अब तक पढा

मिश्रीलाल कोरी की रिपोर्ट 

नेपाल: नेपाल में रविवार सुबह 8:13 बजे भूकंप के झटके महसूस किए किए गए। राष्ट्रीय भूकंप मापन और अनुसंधान केंद्र के भूकंप विज्ञानी लोकविजय अधिकारी के मुताबिक सुबह 8:13 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता छह नापी गई है। जिसका केंद्र नेपाल के खोटांग के मार्ति बिर्ता शहर में था।  भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। भूकंप आते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। लोगों में दहशत है। प्रशासन लोगों की मदद करने में लगा है।

भूकंप के झटके सिंधुपालचौक, काठमांडू समेत देश भर में कई जगहों पर महसूस किए गए हैं। जिला पुलिस कार्यालय खोटांग के मुताबिक नुकसान का ब्योरा अभी तक नहीं मिल सका है। इससे पहले 17 जुलाई को शाम 6:07 बजे सिंधुपालचौक में हेलम्बू फुट ट्रेल के पास 4.7 तीव्रता का भूकंप आया था।

रविवार सुबह भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से निकल गए। सुबह होने के चलते बहुत से लोग तो सोए थे। आनन-फानन में बाहर निकल कर सभी खुले मैदान में आ गए।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."