Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 6:06 pm

लेटेस्ट न्यूज़

विधायक सभाकुवंर कुशवाहा के जन्मदिन पर हुआ रक्तदान एवं पौध रोपण

53 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली की रिपोर्ट 

देवरिया। भाटपार रानी के क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा का 68 वा जन्मदिन भाटपार रानी उपनगर स्थित निर्मल मैरिज हॉल में मनाया गया। विधायक के जन्मदिन के अवसर चंदन मद्धेशिया, दुर्गेश्वर सोनी, अनिरुद्ध कुशवाहा, हरिकेश कुशवाहा, शैलेश सहाय, अमरेन्द्र मौर्या,पंकज कुमार शाही, सईद अहमद,राजू कुशवाहा सहित लगभग डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आए हुए लोगों को कोविड-19 का बूस्टर डोज लगाया गया। क्षेत्रीय विधायक ने भिंगारी बाजार स्थित बाबा दिगंबर नाथ के मंदिर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में आए भाजपा कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय विधायक ने अंग वस्त्र देकर  सम्मानित किया तथा कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। विधायक के जन्मदिन कार्यक्रम में देवरिया सदर के विधायक डॉक्टर मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, पूर्वांचल विकास बोर्ड के राजकुमार शाही, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, ब्लाक प्रमुख विंदा कुशवाहा, भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, सुशील कुमार शाही, डाक्टर शम्स परवेज, डॉ अरविंद सहाय, उमेश प्रसाद शाही, डॉ पवन कुमार राय, सुरेश तिवारी सुरेंद्र सिंह टुनटुन राजेंद्र जयसवाल अनिल शाही, संजय पटेल सत्येंद्र पांडे संतोष पटेल जगदीश नारायण मिश्रा, दुर्गा शाही, अनिरुद्ध गुप्ता, बब्बन सागर, संतोष पटेल, रामविलास आर्य, सुशील मिश्रा, गुड्डू गोस्वामी, शशि रंजन तिवारी, राजन कुशवाहा, जयप्रकाश तिवारी, संतोष शाही, विनोद सिंह बघेल, हनुमान जयसवाल, लक्ष्मण वर्मा, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा आनंद पियूष उपाध्याय, राहुल प्रताप सिंह, अजय पांडे, अवधेश पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर बधाई दी।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़