Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 5:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पूर्व पुलिस महानिरीक्षक रंगनाथ पाण्डेय को ब्राह्मण गौरव एवं अंग से सम्मानित किया गया

49 पाठकों ने अब तक पढा

ओम प्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया। ब्राम्हण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया द्वारा रसड़ा में पाहुपुर निवासी पूर्व प्रधान विष्णु देव पाण्डेय के पिता पूर्व पुलिस निरीक्षक रंगनाथ पाण्डेय को सम्मानित किया गया रसड़ा कासिमाबाद रोड पर स्थित वर्कशॉप में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र ने उन्हें ब्राह्मण गौरव के सम्मान से सम्मानित किया।

संगठन के जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद पाण्डेय ने संगठन का पटका एवं श्रीमद्भागवत गीता प्रदान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंगनाथ पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान परिवेश में संगठन के जो भी कार्य है वह सराहनीय है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा संगठन एक आदर्श चरित्रवान एवं संस्कारवान समाज की स्थापना के लिए कृत संकल्पित है।

इस अवसर पर पूर्वांचल प्रभारी राहुल मिश्र , दुर्गेश त्रिपाठी विमलेश तिवारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़