Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 9:56 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इतनी सी बात पर प्रधान जी को आ गया गुस्सा और चला दी गोली, एक की मौत तो दूसरे की हालत गंभीर

49 पाठकों ने अब तक पढा

नौशाद अली की रिपोर्ट

बलरामपुर,  इमिलिया डिहवा गांव में गन्ने की सिंचाई के लिए खेत से पाइप ले जाने के विवाद में प्रधान ने गोली चला दी। इस दौरान राज कुमार जायसवाल और भाई शिवकुमार जायसवाल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिवारजन दोनों घायलों को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां से मेडिकल कालेज लखनऊ ले जाते समय राजकुमार की गोंडा पहुंचते-प‍हुंचते मौत हो गई। शिवकुमार का इलाज संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है।

कोतवाली देहात में प्रधान सुनील कुमार जायसवाल उर्फ बाबा, सुखराम व बुद्धराम जायसवाल के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि मुख्य अभियुक्त प्रधान अभी तक  फरार है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना बुधवार देर रात की है।

पुलिस को दी गई तहरीर में शिव कुमार जायसवाल ने आरोप लगाया है कि नलकूप से गन्ने की सिंचाई के लिए प्रधान सुनील कुमार जायसवाल के खेत से पाइप ले गए थे। रंजिश के चलते प्रधान ने पाइप निकाल कर फेंक दिया। बोला अपने खेत से पाइप नहीं ले जाने देंगे। इसका विरोध करने पर विवाद होने लगा। इसी बीच प्रधान ने तमंचे से फायर कर दिया।

गोली राज कुमार के पेट में और शिव कुमार के एक हाथ में जा लगी। गोली लगते ही वहां अफरा तफरी मच गई। परिवारजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने राज कुमार को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे जिला अस्पताल गोंडा ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं प्रधान की तलाश की जा रही है। दोनों पक्ष का मकान आस ही पास बना हुआ है। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़