Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 6:09 pm

लेटेस्ट न्यूज़

विधानसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने पर प्रियंका ने किया विचार, वीडियो ?

42 पाठकों ने अब तक पढा

आशीष अवस्थी की रिपोर्ट

लखनऊ,  कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को दो दिवसीय ‘नव संकल्प’ कार्यशाला में शामिल होने के लिए लखनऊ आई हैं। कार्यशाला को प्रियंका ने संबोधित किया। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम के बाद पहली बार वह लखनऊ आई हैं। वह विधानसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने पर मंथन करेंगी।

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कार्यशाला में इस पर भी चर्चा हुई। उदयपुर के चिंतन शिविर में पारित ‘उदयपुर घोषणापत्र’ पर भी विस्तृत चर्चा होगी। डिजिटल मेंबरशिप और आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भी रणनीति बनेगी। पार्टी और फ्रंटल संगठनों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला व शहर अध्यक्षों के अलावा कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी कार्यशाला में शामिल होंगे।

कांग्रेस की दो दिवसीय ‘नव संकल्प’ कार्यशाला बुधवार को शुरू हो गई। इसमें राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने पर मंथन करेंगी। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रियंका यूपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सभी फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष, 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी और 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के साथ दो दिन तक बैठक करेंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ‘नव संकल्प’ कार्यशाला के निष्कर्षों को प्रदेश के नेताओं के साथ साझा करेंगी। इसके अलावा छोटे-छोटे समूह बनाकर अलग-अलग चर्चा कर संगठन को मजबूत करने के संबंध में सुझाव लेंगी। अजय कुमार लल्लू के बाद किसी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है, इसलिए उम्मीद है कि अध्यक्ष को लेकर भी प्रियंका कुछ संभावित नामों पर चर्चा कर सकती हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़