Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 4:45 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी की विदाई को लेकर हुए विवाद में दामाद ने चाकू से गोद कर सास की ले ली जान और बीवी को किया घायल

46 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

गोंडा,  पत्नी की विदाई को लेकर हुए विवाद में पति ने सास और पत्नी को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। इलाज के दौरान सास की मौत हो गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 

नगर कोतवाली के महाराजगंज नई बस्ती निवासी सलमान ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बहन बेबी का पति नसीम अपने घर वालों के साथ गुरुवार की रात उसके घर आया था।

इस दौरान बहन की विदाई को लेकर विवाद होने लगा। इसी बीच नसीम और उसके घर वालाें ने मारपीट शुरू कर दी। नसीम ने अपने घर वालों के साथ मिलकर उसकी बहन बेबी और मां रेशमा को जान से मारने की नीयत से चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया। घायल बेबी और उसकी मां रेशमा को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से चिकित्‍सकों ने गंभीर हालत देखते हुए दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान नसीम की सास रेशमा की मौत हो गई जबकि पत्नी बेबी का इलाज चल रहा है।

चर्चा है कि नसीम और उसकी पत्नी बेबी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बेबी इन दिनों अपने मायके में रह रही थी। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने कहा कि सलमान की तहरीर पर नसीम व उसके भाई अलताफ, शाहरूख व मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित नसीम, अलताफ और उसकी मां काे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

पत्नी की विदाई को लेकर यह कोई पहला विवाद नहीं है। इसके पहले भी नगर कोतवाली के इमिलिया गुरुदयाल में विवाद में पत्नी व उसकी बहन को चाकू मारने की घटना हो चुकी है। इसके अलावा जिले में कई ऐसी घटनाएं पहले भी घट चुकी हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़