Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 5:49 pm

लेटेस्ट न्यूज़

70किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने मौसम को खुशगवार तो कर दिया लेकिन तबाहियां भी कम नहीं मचाई, वीडियो ?

56 पाठकों ने अब तक पढा

नौशाद अली की रिपोर्ट

कानपुर । सोमवार को तेज आंधी ने गर्मी से बड़ी राहत दिला दी। करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं हवाओं ने मौसम भले ही खुशगवार कर लिया लेकिन इस दौरान पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। कई स्थानों पर पोल गिरने से तार टूट गए। पेड़ भी गिरे। पेड़ों की टहनियां टूट कर बिजली की लाइनों पर गिर गईं। कानपुर मंडल के जिलों में भी भीषण आंधी की सूचनाएं हैं। 

करीब 11 बजे दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद अनेक दिशाओं से तेज रफ्तार हवाएं चलने लगीं। देखते देखते इसकी गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच गई। जो जहां था वही सुरक्षित स्थान तलाशने लगा। आंधी का क्षेत्र काफी व्यापक रहा। कानपुर मंडल के सभी जनपद इससे प्रभावित रहे।

 

तापमान चार डिग्री लुढका

आंधी से अधिकतम तापमान भी गिर गया। करीब चार डिग्री तक तापमान में गिरावट रही। दोपहर एक बजे अधिकतम तापमान विभिन्न क्षेत्रों में 35 से 37 डिग्री के बीच रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़