Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 12:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिस थाने में 8 महीने से बतौर थानेदार तैनात थे उसी में महिला के साथ दुष्कर्म का केस हुआ दर्ज

45 पाठकों ने अब तक पढा

राधेश्याम पुरवैया की रिपोर्ट

उज्जैन । वर्दी पर गंभीर दाग लगे हैं। एक महिला ने आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। दरअसल उन्हेल थाने में पूर्व में पदस्थ थाना प्रभारी विपिन बाथम को 8 माह पहले शिकायतें मिलने के बाद लाईन अटैच किया गया था। तब से वे लाईन में ही पदस्थ थे। थाना प्रभारी बाथम के खिलाफ पहले भी कई अलग-अलग शिकायतें दर्ज हुई थी।

लेकिन एक महिला के द्वारा दुष्कर्म का भोपाल में मामला दर्ज होते ही उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निलंबित कर दिया। महिला से जुड़े विवाद में पहले भी उनका नाम सामने आया था। लेकिन आपसी बातचीत के बाद विवाद खत्म हो गया था। बाथम पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं। 

8 महीने तक जिस थाने में विपिन बाथम थान प्रभारी रहे ।आज उसी थाने में वो खुद आरोपी बन गए हैं। उन्हेल थाने में थाना प्रभारी रहे विपिन बाथम के खिलाफ महिला ने भोपाल के थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। बाथम 8 माह पहले से ही अलग-अलग शिकायतों के चलते लाइन अटैच थे।

लेकिन महिला द्वारा सालों तक दुष्कर्म करने की गंभीर शिकायत किए जाने के बाद एफआईआर दर्ज होते ही बाथम को उज्जैन पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने निलंबित कर दिया।

बीती रात को भोपाल में बाथम के खिलाफ 37 वर्षीय विवाहित महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। महिला ने विपिन बाथम पर आरोप लगते हुए कहा कि वो विपिन बाथम को बचपन से जानती है। बाथम ने उससे गहरी पहचान होने के चलते अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसे शादी का झांसा दिया और कई वर्षों तक दुष्कर्म करते रहे। 

महिला ने आवेदन में बताया की शादी की बात पर आनाकानी करने लगते। इस पर महिला ने भोपाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद मामला उज्जैन पुलिस अधीक्षक के पास आया जिस पर उन्होंने पूर्व थाना प्रभारी बाथम को निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र शुक्ल ने बताया की थाना प्रभारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भोपाल में दर्ज हुआ है। जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया है। महिला के बयान लेने के बाद निलंबित बाथम के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़