Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 12:27 am

लेटेस्ट न्यूज़

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

63 पाठकों ने अब तक पढा

विवेक चौबे की रिपोर्ट

गढ़वा। झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन- 2022 अंतर्गत प्रथम चरण में गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल के सभी पांच प्रखंडों में 14 मई को मतदान निर्धारित है। उसी के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रंका प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)- सह- उपायुक्त रमेश घोलप, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी रंका राम नारायण सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दिनेश सुरीन, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंका देवानंद राम‌ व अंचलाधिकारी रंका शंभू राम आदि मौजूद थे। स्वीप कार्यक्रम के तहत रंका प्रखंड के रंका बाजार में व्यापारी संघ के कार्यालय के समक्ष मतदाताओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान करने का मौका बार-बार नहीं आता। इसलिए सोच समझकर ही मतदान करें। ताकि सही व्यक्ति आप का प्रतिनिधित्व कर सके। उक्त कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारी मतदाता जागरूकता हेतु रंका प्रखंड मुख्यालय स्थित गुंजेश्वरी देवी महाविद्यालय रंका में पहुंचे। जहां उपायुक्त ने महाविद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के कर्मियों छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों से निश्चित तौर पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़