Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 7:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

केतार प्रखंड में 29 मुखिया प्रत्याशियों ने किया अपना अपना पर्चा दाखिल

49 पाठकों ने अब तक पढा

सूरज केतार की रिपोर्ट

गढ़वा।  जिले के केतार प्रखंड कार्यालय में मुखिया एवं वार्ड सदस्य के नामांकन को लेकर पूरे दिन भीड़ भाड़ देखी जा रही है जिसे लेकर आज के दिन मुकुन्दपुर पंचायत से संगीता देवी ने मुखिया पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया इसके बाद हजारों समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय संगीता देवी ने पर्चा दाखिल की पंचायत से जबकि मुखिया पद हेतु 29 नामांकन किए गए जिसमें 15 महिला उम्मीदवार नामांकन किया गया और 14 पुरुष ने नामांकन पर्चा भरा गया।

मुखिया पद के लिए मुकुंदपुर पंचायत से नरेन्द्र चंद्रवंशी,संगीता देवी, चांदनी देवी बिहारी मेहता अशोक साह, केतार पंचायत से प्रमोद कुमार, विक्रमा सिंह प्रमोद मेहता मुजाहिद अंसारी राजनाथ राम बिंदु राम पचाडुमर पंचायत से विमलेश कुमार पासवान रंजीत पासवान शक्ल राम बुद्धू राम परसोडीह पंचायत पार्वती देवी मुन्नी देवी ने बलीगढ़ पंचायत से मीना देवी ,चिंता देवी, इनरपति देवी,चम्पा देवी, लोहरगडा पंचायत से कांति देवी सुमन लता देवी परती कुशवानी पंचायत से रजिया देवी,मुन्नी देवी, लालपती देवी, सुकनी देवी,मनीता देवी, अपना नामांकन कराया एवं कई पंचायतों से मुखिया पद के लिए काफी प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया।

इसके साथ साथ वार्ड सदस्यों की पर्चा दाखिल करने के लिए प्रखंड कार्यालय में काफी संख्या में भीड़ भाड़ देखी जा रही है। जिसमें वार्ड पार्षद के लिए निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में तरहसी वीडीयो सच्चिदानंद महतो को जिम्मेवारी सौंपी गई है वहीं एक तरफ मुखिया के लिए निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में केतार सीओ मेघन महतो इस प्रखंड विकास पदाधिकारी सह केतार थाना यहां पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांति व्यवस्था के साथ नामांकन कराया जा रहा है एवं कई पंचायतों से कई प्रत्याशी अपना अपना भाग्य आजमाने के लिए नामांकन करा रहे हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़