Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 5:14 pm

लेटेस्ट न्यूज़

शैतानियत की पराकाष्ठा ; शिक्षक ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म

54 पाठकों ने अब तक पढा

विकास कुमार की रिपोर्ट

लुधियाना। पंजाब के औद्याेगिक शहर लुधियाना में मानवता काे शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक अध्यापक ने गुरु-शिष्या के रिश्ताें काे कलंकित कर दिया। शिक्षक ने पहले लड़की काे प्यार के जाल में फंसाया फिर उसके साथ घिनाैनी वारदात काे अंजाम दिया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर अध्यापक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में मिलर गंज एरिया की निवासी किशोरी ने बताया कि वह मिलर गंज के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 2020 में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसका सिविल इंजीनियर का टीचर उसके साथ वाट्सएप चैट करने लगा और उसे अपने जाल में फंसा लिया। यही नहीं वह उसे होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध भी बनाता रहा है।

अमृतसर का रहने वाला है आराेपित

पुलिस ने 2 मार्च 2022 को दी गई शिकायत के बाद अध्यापक दिनेश कुमार निवासी बटाला रोड अमृतसर के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 6 में आपराधिक मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ गुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस तरह की वारदाताें से लाेगाें का अध्यापकाें से विश्वास ही उठ गया है। लाेगाें ने पंजाब सरकार से इस तरह के अपराधाें के आराेपिताें काे सख्त सजा देने की मांग की है।

गाैरतलब है कि एक साल पहले भी एक ट्यूशन टीचर ने छठी कक्षा की छात्रा को धोखे से अपने दोस्त के घर ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसकाे लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। छात्रा जब घर पहुंची तो माता-पिता को आपबीती बताई। थाना डिविजन नंबर छह की पुलिस ने ढोलेवाल चौक स्थित गुरु अजुर्न देव नगर के 24 वर्षीय युवक सन्नी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़