Explore

Search
Close this search box.

Search

16 March 2025 2:51 am

लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे घोषित

68 पाठकों ने अब तक पढा

सुरेन्द्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जोधपुर। लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे रात 10 बजे के करीब घोषित हो गए है। चुनाव अधिकारी चन्द्रशेखर कोटवानी ने बताया कि अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , महासचिव, तथा संयुक्त सचिव पद के नतीजे घोषित हो गए हैं अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता रवि भंसाली 766 वोटो से जीत दर्ज की है अधिवक्ता श्याम सुंदर को 305 वोट मिले हैं वही विनोद चौधरी 479 वोट मिले है इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर निखिल डूंगावत 645 वोटो से जीते है। प्रदीप पुनिया को 311 वोट मिले है वही राजेंद्र सिंह 587 वोट मिले है।

महासचिव पद पर सुनील जोशी 803 वोटो से जीत गए है। अरुण कुमार को 634 वोट मिले है। सुमन अग्रवाल 107 मिले है। इसी तरह संयुक्त सचिव पद पर मानवेंद्र भाटी 662 वोटो से अपनी जीत दर्ज की है। सपना वैष्णव को 358 वोट मिले है। स्यांश मेहता को 282 वोट मिले है। महेंद्र सिंह सोनी को कुल 198 वोट मिले है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."