सीमा परिहार की रिपोर्ट
कई बार इंसान किसी को इंप्रेस करने के लिए कुछ ऐसा करता है जिसकी वजह से खुद का ही मजाक उड़ जाता है। सबसे ज्यादा ऐसी स्थिति लड़कियों को इंप्रेस करने के चक्कर में लड़कों के साथ होती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का पास खड़ी लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में एक ऐसा स्टंट करता है कि लड़की इंप्रेस तो छोड़िए, उसकी हालत पर हंसने लगती है। इंटरनेट पर जो भी इस वीडियो को देख रहा, हंसे बिना नहीं रह पा रहा है। काफी यूजर्स भी कमेंट्स में लड़के की जमकर खिंचाई कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की एक लिफ्ट के खुलने का इंतजार कर रही है। तभी वहां एक लड़का आता है और लड़की के सामने हीरोगिरी करते हुए एक डांस का स्टेप टाइप करने की कोशिश करता है। हालांकि वो इसमें सफल नहीं हो पाता क्योंकि उसकी चप्पल पैर के ऊपर चढ़ जाती है। ये पता नहीं चल पाया कि यह वीडियो असलियत की है या फनी कंटेंट पर बनाई गई है लेकिन जो भी इस वीडियो देख रहा उसकी हंसी जरूर छूट जा रही है।
इंस्टाग्राम के oterimeme पेज ने शेयर किया है और हजारों की संख्या में लोग इस वीडियो को देख चुके और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे चुके हैं। वीडियो को देखकर ये तो सबक मिलता है कि हर जगह फालतू की हीरोगिरी नहीं दिखानी चाहिए वरना कई बार पासा ऐसा उल्टा पलटता है जिस वजह से खुद आप ही अपने करतब के शिकार हो जाते हैं। आप भी इस फनी वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."