हरजिंदर सिंह की रिपोर्ट
अजमेर । महिला को प्रेम जाल में फंसाने रेप करने का मामला सामने आया है। युवक ने खुद को अविवाहित बताकर शादी करने और फिर अपने साथी के साथ मिलकर देह व्यापार में शामिल करने का दबाव बनाया। दो माह के बच्चे की मां ने अपने पति व उसके साथी के खिलाफ गैंगरेप, धोखाधड़ी, मारपीट के आरोप में शिकायत दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच RPS छवि शर्मा कर रही है।
शपथ पत्र देकर किया स्वीकार
अजमेर के जयपुर रोड निवासी महिला ने रिपोर्ट दी कि युवक ने पहले दोस्ती की। अपने आप को अविवाहित बताते हुए अपना लम्बा चौड़ा कारोबार होने की बात कही। बड़े-बड़े सपने दिखाए। बाद में अपने प्रेम जाल में फंसा जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इससे महिला गर्भवती हो गई। बाद में आरोपी विवाह करने से मुकर गया। पुलिस में रिपोर्ट की तो कार्रवाई करने पर बाद में शपथ पत्र पर स्वीकार किया कि उसने प्रेम में फंसा कर मेरे मे शारीरिक संबंध बनाए। उसके पेट में उसी का बच्चा है। जो 40 हजार महीने से अधिक कमा लेता है। उसके आर्य समाज रीति रिवाज से 5 जुलाई 2021 विवाह किया। जो शपथ पत्र पर निष्पादित किया।
इसके बाद पति की असलियत पता चली। उसने अविवाहित बता कर अपने प्रेमजाल में फंसाया। 5 मई को चाचियावास रोड के जंगलों में रात्रि 10 बजे उसके साथ रेप किया। उसकी विडियो क्लिपिंग बना कर ब्लैकमेल करता आया है। जिससे वह साढ़े तीन माह की गर्भवती है। यह भी पता चला है कि इसने पहले एक महिला से विवाह किया हुआ है। इस बात को भी इसने छिपाया। यहां तक कि स्वयं द्वारा दिए गए शपथ पत्र में भी उजागर नहीं किया।
लड़कियों से करवाता है देह व्यापार
विवाह के बाद उसे यह भी पता चला कि महावीर लड़कियों से देह व्यापार करवाता है और उन्हें ग्राहक तक पहुंचाने के लिए अपने वाहन का इस्तेमाल करता है। विवाह के बाद इसने उस पर भी दबाव बनाया कि वह अन्य लड़कियों की भांति देह व्यापार के धंधे में शामिल हो जाऊं। मना किया तो मारपीट करने लगा। पीहर से दस लाख लाने का दबाव बनाने लगा। शराब के नशे में घर का सामान तोड़ देता है, फेकता है, जानवरों की जैसे मारपीट करता है। पिता की ओर से दिए गए फ्रिज, टीवी आदि समान को भी इसने तोड़ दिया। यहां तक मोबाइल भी छीन कर फैका और तोड़ दिया।
कॉलगर्ल बनाने के दबाव बनाने लगा
आरोपी हर प्रकार से कॉलगर्ल बनाने का दबाव बना रहा है। गत 17 अगस्त 2021 को सुबह 7 बजे भी इसने मारपीट की। घर का सामान उठा कर फेंक दिया। मारपीट से मेरे नाक पर व बांये हाथ व सिर में चोटें आई है।वह कभी भी कोई भी किसी प्रकार का हादसा कर सकता है। वह कहता है कि उसके कई ग्राहक शहर के डोन है, जो उसके एक इशारे पर मर्डर कर सकते हैं।
उसने बताया कि उसके व मेरे पेट में पल रहे बच्चे को जीवन का संकट उत्पन्न हो गया है। इसके साथ इसका एक साथी पुखराज चौधरी भी है, जो जब भी आता है तो शराब के नशे में मारपीट करता और कहता कि पति व वह स्वयं दोनों एक ही काम करते हैं और दोनों ही लड़कियों को फंसा बार उनसे देह व्यापार करवाते है। उसे भी इस धंधे में आना पड़ेगा। इसकी पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस ने राजीनामा करवा दिया। इसके बाद भी इनके अत्याचारों में कमी नहीं आई। इस पर पुलिस में फिर से रिपोर्ट दी, लेकिन पुलिस ने क्या कार्रवाई कि पता नहीं।
अब फिर से पति व उसका दोस्त सुनील उसके साथ पहले जैसे ही कृत्य कर रहे हैं। उसके दो माह की बच्ची है, इस अवस्था में भी वैश्यावृती के लिए मारपीट करते हैं। अनैतिक कर्म करने के लिए बच्चे को जान से मारने की धमकी देने के साथ मारपीट कर रहे हैं। दोनों उसके साथ गलत काम करने पर आमादा हो जाते हैं। हाल ही में 15 मार्च को मारपीट की जिसकी सूचना पुलिस काे दी। अत: महावीर व सुनील से बचाने, बच्चे की सुरक्षा कराने व सामान वापस दिलाने के लिए कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."