Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:32 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गज़ब अंदाज में गांव में घूम घूम कर गांव की महिलाओं के जेवर पर हाथ साफ करने वाली महिलाओं की तलाश में है पुलिस

59 पाठकों ने अब तक पढा

राकेश तिवारी की रिपोर्ट

भटनी। छपिया जयदेव गांव में महिला गिरोह ने कई महिलाओं के गहने उड़ा दिया। शिकायत के बाद पुलिस और स्थानीय लोग जालसाज महिलाओं की तलाश में गांव-गांव घूम रहे है। लोगों को अनुमान है कि अन्य गांवों की महिलाएं भी ठगी की शिकार हुई हैं। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में लगी है।

भटनी क्षेत्र में इन दिनों महिला गिरोह पुराने बर्तन और आभूषण बदलने का कार्य कर रही हैं। वे दोपहर में लोगों के घर पहुंच रही हैं। महिलाओं को विश्वास में लेने के बाद उनके लाखों के आभूषण उड़ाने में कामयाब हो जा रही है।

शुक्रवार को जिगिना दीक्षित, मुजरी, कोडरा ठाकुर गांव में कई महिलाओं के गहने उड़ाने का मामला अभी चल ही रहा था कि शनिवार को छपिया जयदेव गांव में राजेश कुमार, हरिकेश, शिवसागर, सोनू और संकटा आदि के घरों से भी लाखों के जेवरात उड़ाने की बात सामने आई है।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को दिन में कुछ महिलाएं आई और कम्पनी का माल होने की बात कह पुराने बर्तन के बदले नया बर्तन देकर झांसे में ले लिया। यही नहीं उन्होंने पुराने जेवर को साफ करने की बात कह कर कुछ लोगों को फंसा लिया।

जालसाज महिलाएं गांव की कई महिलाओं से सोने की चेन, बाली, मंगलसूत्र को सफाई कर देने की बात कह लेकर चली गई। इसके बाद वापस नहीं लौटीं। शिकायत के बाद पुलिस महिला गिरोह को पकड़ने में जुटी है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़