Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 5:47 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गर्लफ्रेंड की शादी के तय हो जाने से नाराज युवक ने की घिनौनी हरकत

53 पाठकों ने अब तक पढा

पुनीत नौटियाल की रिपोर्ट

ग्वालियर । गर्लफ्रेंड की शादी दूसरी जगह तय होने से गुस्साए बॉयफ्रेंड ने उसे होटल में गोली मार दी। लड़की ब्यूटीशियन है। बॉयफ्रेंड ने उसके माथे पर सटाकर कट्‌टा चलाया तो फायर मिस हो गया। वह भागी तो दोबारा कट्‌टा लोड कर पेट में गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी भागा नहीं। उसने वहीं सरेंडर कर दिया।

लड़की डबरा की रहने वाली है। वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। जाग्रति नगर लक्ष्मीगंज का रहने वाला अमित सेन उससे प्यार करता है। वह मेडिकल पर काम करता है। लड़की के परिवारवालों ने जनवरी में उसकी सगाई कहीं और कर दी। शादी 19 अप्रैल को है। इससे गुस्साए बॉयफ्रेंड ने शनिवार को उसे मिलने बुलाया। दोनों बाइक से ग्वालियर आए। अमित उसे होटल हैबीटेट के रूम नंबर-204 में लेकर पहुंचा था।

घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले से ही प्लान बनाकर आया था आरोपी
होटल में दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। गुस्से में अमित ने कट्‌टा निकाला और लड़की के माथे पर लगाकर गोली चला दी। फायर मिस हो गया। वह घबराकर भागी, लेकिन अमित मारने का प्लान बनाकर ही आया था। उसने दोबारा गोली चला दी। दोनों 3 साल से रिलेशन में थे। गोली चलाने के बाद वह भागा नहीं। पुलिस पहुंची तो उसने सरेंडर कर दिया। लड़की के परिवार का कहना है कि वह हमसे बाजार खरीदारी करने का कहकर निकली थी।

पुलिस ने कट्‌टा बरामद किया

CSP विजय भदौरिया का कहना है कि लड़की डबरा की रहने वाली है। उसकी शादी तय हो गई थी। इससे नाराज होकर युवक ने उसे गोली मारी है। गोली उसके पेट में लगी है, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटना में उपयोग किया गया कट्टा बरामद कर लिया है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़