Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 1:30 am

लेटेस्ट न्यूज़

सड़कों पर बिखरी लाशें बयां कर रही है यूक्रेन की दशा… तस्वीरें गवाह है आप भी देखें

62 पाठकों ने अब तक पढा

एजेंसी आउटपुट के साथ एसडी२४ डेस्क

कीव: यूक्रेन पर रूसी हमले का आज तीसरा दिन है। परे यूक्रेन में तबाही मची हई है। रूसी सैनिक कई शहरों में घूम रहे हैं। टैंक सड़कों पर गड़गड़ा रहे हैं। यूक्रेन के लोग अपना देश छोड़कर भागने के लिए मजबूर हैं। यूक्रेन पर हमले के तीसरे दिन रूस ने दावा किया कि उसने 800 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। इनमें 14 सैन्य हवाई क्षेत्र, 19 कमांड पोस्ट, 24 एस-300 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और 48 रडार स्टेशन शामिल हैं।

वहीं, यूक्रेन ने 3500 रूसी सैनिकों, 02 टैंक, 14 विमान और 8 हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का दावा किया।

रूसी सेना ने शनिवार को कीव के रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया। हालांकि, रूस ने आम लोगों को नुकसान न पहुंचाने की बात कही है।

रूसी सैनिक राजधानी कीव में दाखिल हो गए। इसके बाद कीव समेत यूक्रेन के सभी अहम शहरों में धमाके हुए।

कीव शहर सुनसान पड़ गया है। लाशें जहां-तहां बिखरी हुईं हैं।

कीव में 23 साल की महिला ने मेट्रो स्टेशन में बने शेल्टर में एक बच्ची को जन्म दिया। इसका नाम ‘मिया’ रखा गया है।

सड़कों पर रूसी टैंक दौड़ रहे हैं। यूक्रेन के लोगों ने बंदूक उठा लिया है। वो रूसी सेना से जंग के लिए तैयारी कर रहे हैं। 

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़