Explore

Search
Close this search box.

Search

16 March 2025 11:57 pm

आजमगढ़ और लालगंज में भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा, ध्रुव कुमार सिंह और विनोद राजभर को मिली जिम्मेदारी

51 पाठकों ने अब तक पढा

आजमगढ़ और लालगंज में भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा, ध्रुव कुमार सिंह और विनोद राजभर को मिली जिम्मेदारी। सामाजिक संतुलन और संगठनात्मक मजबूती पर जोर। पूरी खबर पढ़ें!

आजमगढ़। लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आजमगढ़ और लालगंज के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी के जिला कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी जयपाल जी व्यस्त ने इसकी औपचारिक घोषणा की। इस बार ध्रुव कुमार सिंह को दोबारा आजमगढ़ सदर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विनोद राजभर को लालगंज का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ध्रुव कुमार सिंह को दोबारा मिली जिम्मेदारी

ध्रुव कुमार सिंह 2020 से 2023 तक आजमगढ़ सदर के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में संगठन की मजबूती को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है। दूसरी ओर, लालगंज में विनोद राजभर को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को भी साधने की कोशिश की है।

जिलाध्यक्ष चयन में सामाजिक समीकरण बने बड़ी चुनौती

भाजपा ने जनवरी में जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन मांगे थे, जिसमें आजमगढ़ सदर के लिए 56 और लालगंज के लिए 43 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। हालाँकि, जिलाध्यक्षों की घोषणा दिसंबर तक होनी थी, लेकिन आंतरिक मतभेद और सामाजिक संतुलन को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। यही कारण था कि दो हफ्ते पहले केंद्रीय नेतृत्व ने 70 जिलाध्यक्षों की सूची वापस कर दी थी।

महिला और पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व पर जोर

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व ने 50% से अधिक पिछड़ी जातियों की जनसंख्या को देखते हुए उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने के निर्देश दिए थे। साथ ही, महिलाओं और वंचित वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इसी कारण पार्टी ने नई सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी, जिसके बाद जिलाध्यक्षों की औपचारिक घोषणा की गई।

भाजपा ने ध्रुव कुमार सिंह और विनोद राजभर को जिलाध्यक्ष बनाकर संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक संतुलन दोनों का ध्यान रखा है। अब देखने वाली बात होगी कि ये नए जिलाध्यक्ष पार्टी को आगामी चुनावों में कितनी मजबूती प्रदान कर पाते हैं।

➡️जगदम्बा उपाध्याय की रिपोर्ट

Leave a comment