Explore

Search
Close this search box.

Search

7 February 2025 8:29 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ससुराल गए राजमिस्त्री का शव संदिग्ध अवस्था में खेत में पडा मिला, गाँव में शोकाकुल माहौल

157 पाठकों ने अब तक पढा

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कालिंजर थाना क्षेत्र के सिजहरी सढ़ा गांव में रहने वाले 23 वर्षीय संजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को दोपहर में संजय अपनी बाइक से ससुराल छतफारा सढ़ा गांव गया था। शाम करीब 7 बजे ग्रामीणों ने उसका शव एक खेत में पड़ा हुआ देखा।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल संजय के ससुराल वालों को सूचित किया। इसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर माया ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी पुष्पा घटना के समय अपने मायके में थी। संजय की शादी दो साल पहले हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था और राजमिस्त्री का काम करता था। उसके छोटे भाई का नाम चंद्रभूषण है।

मृतक के चाचा परशुराम ने बताया कि संजय परिवार के लिए सहारा था। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

कालिंजर थाना के इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

मुख्य व्यवसाय प्रभारी
Author: मुख्य व्यवसाय प्रभारी

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a comment

लेटेस्ट न्यूज़