अर्जुन वर्मा की रिपोर्ट
सलेमपुर: युवा नेता पुनीत यादव को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सलेमपुर मंडल का नया मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ आतिशबाजी की और उनका भव्य स्वागत किया।
नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष का अभिनंदन हनुमान मंदिर में किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर पुनीत यादव ने अपने संबोधन में कहा, “मैं भाजपा के प्रति लंबे समय से समर्पित कार्यकर्ता रहा हूं। पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र से प्रेरणा लेते हुए मैं पार्टी के हित में निरंतर कार्य करता रहूंगा।”
कन्हैया जायसवाल बने जिला प्रतिनिधि
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल को सलेमपुर से जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें भी माला पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख लोग उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बधाई देने वालों में जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख अमरेश सिंह बबलू, अजय दूबे वत्स, अनूप उपाध्याय, विनय पांडेय, अनिल ठाकुर, अशोक तिवारी, अवधेश मद्देशिया, सन्नी चौरसिया, अमित उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, कमलेश यादव सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।
जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
पुनीत यादव को मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद्र तिवारी, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अम्बिकेश पांडेय, रविंद्र श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, भोला बाबा, शिवाकांत तिवारी, अभय तिवारी और बचनदेव गोंड आदि शामिल थे।
यह समारोह न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि स्थानीय जनता के लिए भी एक उल्लासपूर्ण क्षण बन गया, जिसने सलेमपुर में पार्टी के प्रति जनसमर्थन को और मजबूत किया।
Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."