Explore

Search
Close this search box.

Search

22 February 2025 11:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ये तो बडा़ ही शातिर निकला… 12 महिला पुलिस कर्मियों संग कर चुका ऐसा कांड कि जान कर अधिकारियों के उड़ गए होश

195 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

बरेली में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो महिला पुलिसकर्मियों को पहले प्यार के जाल में फंसाकर उनसे रेप करता था और उनके पैसे भी लूट लेता था। इस आरोपी का नाम राजन वर्मा है, जो कि लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। राजन वर्मा ने बरेली की एक महिला सिपाही की शिकायत पर यह खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

राजन वर्मा ने पुलिस की पूछताछ में कबूला कि उसने 12 महिला पुलिसकर्मियों से रेप और ठगी की है। वह खुद को पुलिसकर्मी बताकर इन महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी ने बताया कि वह सिर्फ 8वीं कक्षा तक पढ़ा है और पुलिस में भर्ती होने की कोशिश में उसे एक पुलिसकर्मी ने धोखा दिया था। इस धोखे की वजह से वह पुलिसवालों से रंजिश रखने लगा और उसने महिला पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया।

राजन वर्मा के मोबाइल फोन से पुलिस ने कई फोटो बरामद किए हैं, जिनमें वह पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ जारी रखी है और उसके खिलाफ पहले से ही लखीमपुर में भी कई मामले दर्ज हैं।

बरेली की महिला सिपाही ने जब राजन वर्मा की सच्चाई जानी, तो उसने अन्य पीड़िताओं की तरह चुप रहने की बजाय थाने में उसके खिलाफ रेप और लूट की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को यह मामला सामने आने पर हैरानी हुई कि एक फर्जी पुलिसकर्मी इस हद तक जा सकता है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से और भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़