Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 2:34 pm

लेटेस्ट न्यूज़

कैफे की आड़ में हुक्का बार…. जब पडी़ पीछे पुलिस तो सामने आई सच्चाई

64 पाठकों ने अब तक पढा

 जगदम्बा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़ ।  पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी जनपद में कई स्थानों पर अवैध रूप से कैफे के नाम पर हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस फोर्स ने पुख्ता सूचना के आधार पर नगर के जालंधरी मुहल्ले में जोकर कैफे के नाम से संचालित एक अवैध हुक्का बार पर छापेमारी की। पुलिस टीम के अचानक से धावा बोलते ही वहां हड़कंप मच गया।

इस दौरान ग्राहक के रूप में मौजूद 9 लोगों को पकड़ा लिया गया। जबकि हुक्का बार की संचालिका को भी पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि संचालक दानिश अली की पुलिस टीम को अभी तलाश है। बता दें कि भले ही पुलिस अवैध रूप से संचालित हुक्का बार को पकड़ने में सफल रही लेकिन पहले भी पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई के बाद भी लगातार मामले आते रहे हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि अवैध रूप से यह हुक्का बार संचालित किया जा रहा था।

मौके से महिला संचालिका को गिरफ्तार किया गया है जबकि संचालक दानिश अली की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।”

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़