जगदम्बा उपाध्याय की रिपोर्ट
आजमगढ़। दिनांक 19 जुलाई 24 को मेरठ के रहने वाले व आजमगढ़ जनपद में लगभग तीन दशक से चिकित्सा स्वास्थ के क्षेत्र में स्पत्निक अपनी सेवा दे रहे डॉक्टर सीo केo (चंद्रेश त्यागी) के पूज्य पिता ओमकार त्यागी का 86 वर्ष की उम्र में दिनांक 07 जुलाई 2024 मेरठ स्थित आवास पर देहान्त हो गया।
घटना की सूचना पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वहीं क्षेत्रवासी संवेदना व्यक्त करने के लिए आजमगढ़ अराजीबाग स्थित आवास पर पहुंचकर डॉक्टर सीके त्यागी को ढांढस बंधाया शोक संवेदना देने वालों का तांता लगा रहा इसी कड़ी में मेरठ स्थित सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मूलरूप से आजमगढ़ जनपद निवासी तथा वर्तमान बीजेपी गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय वरिष्ठ रंगकर्मी सूत्रधार संस्था के सचिव अभिषेक पंडित बीजेपी युवा मोर्चा नेता नीरज सिंह गांधीगिरी संस्थान सचिव विवेक पाण्डेय यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) मीडिया प्रभारी (पत्रकार) (पीएमए) अरविन्द पाण्डेय तथा मेरठ के क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3gZkqAixI6U[/embedyt]
उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा के शांति हेतु आयोजित शांति पाठ में भाग लिया व परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त की मेरठ के एक गांव के साधारण किसान स्वर्गीय ओमकार त्यागी जी अपने बच्चों को उच्च तालीम दी। वो अपने पीछे हंसता खेलता भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।
उनके दो पुत्र क्रमशः डॉक्टर सीo केo (चंद्रेश त्यागी) ईo अवधेश त्यागी, बेटी उपमा त्यागी के साथ पुत्र वधु डॉक्टर मधुलिका त्यागी, पोती डॉक्टर सीना त्यागी और सिमरन त्यागी आदि हैं।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."