Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 12:43 pm

लेटेस्ट न्यूज़

लोहे की खिड़की तोड़कर फांदी दीवार, बाल संप्रेषण गृह से 10 लडके हुए फरार

60 पाठकों ने अब तक पढा

हरीश चन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक सरकारी बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार को 10 लड़के भाग निकले, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब इन लड़कों की तलाश में जुट गई है। यह घटना शनिवार सुबह लगभग पांच बजे की है, और यह पहली बार नहीं है जब इस संप्रेक्षण गृह में ऐसी घटना हुई हो। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

रायपुर के माना थाना क्षेत्र में स्थित इस सरकारी बाल संप्रेक्षण गृह से लड़के फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इन लड़कों ने अपने कमरे की लोहे की ग्रिल तोड़ दी और वहां से भाग निकले। भागने वाले लड़कों में से कई पर हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं।

अधिकारियों ने बताया कि संप्रेक्षण गृह से भागे लड़के हत्या, चोरी, बलात्कार, शस्त्र अधिनियम और अन्य मामलों के आरोपी हैं। सभी लड़के रायपुर जिले के निवासी हैं। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही एक टीम उनकी तलाश में जुट गई, लेकिन फिलहाल लड़कों की कोई जानकारी नहीं मिली है।

सूत्रों के अनुसार, सभी लड़कों को दो दिन पहले ही एक ही कमरे में रखा गया था। जब वे सभी एक साथ आ गए तो उन्होंने भागने की योजना बनाई। भागने के लिए लड़कों ने अपने कमरे की लोहे की रॉड निकाल दी और उसके बाद सभी लड़के मौके से फरार हो गए। 

लड़कों ने कमरे की खिड़की तोड़ने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की ऊंची दीवार भी पार की। इसके बावजूद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को लड़कों के भागने की जानकारी नहीं मिली, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़