Explore

Search
Close this search box.

Search

18 March 2025 11:26 pm

सचिन यादव ने नीट 2024 परीक्षा में सर्वोत्तम अंक लाकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

86 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

भाटपार रानी। तहसील के नारायण पुर दुबे गाव के सचिन यादव ने नीट 2024 परीक्षा में 720 अंक में 668 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया ।

सचिन यादव पुत्र स्वर्गीय महेंद्र यादव ग्राम नारायण पुर दुबे पोस्ट खामपार जिला देवरिया निवासी है जिन्होंने प्राथमिक शिक्षा गाव के सरकारी स्कूल से प्राप्त किया। सचिन आगे की पढाई सीबीएसई बोर्ड से करने के बाद नीट की तैयारी मे जुट गये।

सचिन यादव अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु शिवम साइंस अकादमी के डायरेक्टर डा. विनीत कुमार यादव व अपने बड़े भाई मुन्ना यादव, प्रभुनाथ यादव और अपने परिवार को देते है।

इनकी ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने शुभकामनाएं दी जिनमे डा. बिजय कुशवाहा, डा. चंद्रशेखर यादव , उत्तमचंद यादव, रामायण यादव , सुरेश चंद यादव ,मुन्ना यादव, मनीष पाण्डेय ,रजनीश यादव, रामकरण यादव, पवन यादव, प्रभूनाथ यादव, सर्वेश गुप्ता ,संजय यादव, शंकर रौनियार, अखिलेश कुशवाहा, शैलेश कुशवाहा , ब्यास यादव , विकास यादव , विजय कुशवाहा , सतेंद्र कुशवाहा , गौरव श्रीवास्तव, सुनील सर, परमानंद यादव, अमरेश यादव , ओमप्रकाश यादव ,जितेंद्र कुशवाहा व अन्य लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त की।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."