Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 3:09 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गाजे-बाजे एवं जेसीबी से फूल बरसाते हुए नामांकन पूर्व भाजपा सांसद प्रत्याशी का रोड शो

50 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। भाजपा के सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा का नामांकन से पूर्व सलेमपुर में भव्य रोड शो किया गया। हजारो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सोहनाग मोड़ स्थित कार्यालय से नगर का भ्रमण गाजे-बाजे एवम जेसीबी से फूलों की बारिश करके स्वागत एवम अभिनंदन किया गया।

सांसद रविन्दर कुशवाहा के स्वागत के लिए रोड पर जगह-जगह मंच लगाए गए है जिससे जगह – जगह पर स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई।

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा बेलपार,कस्बा सलेमपुर एवम जयराम कौड़िया में कार्यकर्ताओ द्वारा माला एवम नारो के साथ स्वागत किया गया।

लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू के नेतृत्व में धनौती ढाले के पास भव्य स्वागत किया गया।

सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार में देश एवम प्रदेश में चौमुखी विकास से नए कीर्तिमान को स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भारतीय जनता पार्टी आज भारत की ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कार्यकर्ताओं के बल पर इस बार भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के 400 पार नारे को सरकार करेगी।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है।

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि 2024 में भाजपा की जीत ऐतिहासिक होगी।

भाजपा की सरकार में चारो तरफ विकास हुआ है

सलेमपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीशचन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका, राजेश सिंह दयाल, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, कन्हैया लाल जायसवाल,राजेश सिंह उर्फ मन्टू, बलबीर सिंह दादा, संजय तिवारी, लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स, अनूप उपाध्याय, अमरेश सिंह बबलू, शेषनाथ भाई, दीपक श्रीवास्तव,अरुण सिंह, मिथिलेश बाबा, सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा, अनिल ठाकुर, मुरली मिश्र, जितेन्द्र सिंह, लल्लन सिंह, रामजी सिंह, दीपक पाल आदि मौजूद रहे।

Author:

Kamlesh Kumar Chaudhary

लेटेस्ट न्यूज़