Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:31 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बारात पंहुचते ही दूल्हे ने की ऐसी मांग कि सुनकर दुल्हन ने किया शादी से इंकार, बैरंग लौटी बारात

63 पाठकों ने अब तक पढा

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़। जिले देवगांव कोतवाली के लहुआ कला स्थित रामपुर गांव में शुकवार को रात्रि 2 बजे शादी का मुहूर्त बीत जाने पर लड़के पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। शादी से इनकार करने पर हंगमा हो गया। 

लड़की पक्ष ने गुस्से में दूल्हे और दूल्हे के पिता-रिश्तेदारों सहित कई दर्जन बारातियों को बंधक बना लिया। मामला पुलिस तक पहुंचा। 

दरअसल, जहानागंज थाना के गम्भीरवन-खल्लोपुर गांव के विमल राजभर अपने लड़के राहुल राजभर की बारात लेकर शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ देवगांव कोतवाली के लहुवां कला के रामपुर गांव पहुंचे। द्वारपूजा और जयमाल का कार्यक्रम बीतने के बाद शादी की तैयारी होने लगी। लड़के के पिता ने बताया कि हम रात्रि लगभग बारह बजे से सूचना दे रहे थे कि शादी की मुहूर्त दो बजे तक ही है। लड़की पक्ष के लोगों ने अनसुनी कर दी। 

रात्रि दो बजने के बाद लड़के पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। शादी करने से इनकार करने पर नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दुल्हा राहुल राजभर, पिता विमल राजभर समेत तीन दर्जन बारातियों को बंधक बना लिया। दूल्हा की कार समेत चार गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। 

शनिवार की दोपहर 12 बजे तक दोनों पक्षों में मान मनौवल और समझौता की बात चलती रही। बात न बनने पर लड़के पक्ष ने देवगाव पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची देवगांव कोतवाली के पल्हना पुलिस चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह भी समझौता कराने में विफल रहे। दोनों पक्षों को पुलिस चौकी ले जाया गया। 

दूल्हे के परिवार को अंधविश्वासी बताते हुए शादी से इनकार

एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया, ‘जहानागंज थाना के गम्भीरवन-खल्लोपुर गांव से देवगांव कोतवाली के लहुवां कला के रामपुर गांव में बारात आई थी। बारात आने के बाद लड़के पक्ष के लोगों द्वारा बार-बार यह कहा जाने लगा कि शादी जल्दी कर दीजिए। शुभ मुहुर्त निकल गया तो हम बारात वापस लेकर चले जाएंगे। लड़की को जब यह बात पता चली तो उसने दूल्हे के परिवार को अंधविश्वासी बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। दोनों में पक्षों में शादी में हुए खर्चे को लेकर तनाव था। पुलिस को सूचना मिली तो दोनों पक्षों में समझौता कराया।’

शैलेन्द्र लाल ने बताया, ‘दोनों पक्षों में पैसे के लेन-देन को लेकर समहति हो गई है। लड़की पक्ष द्वारा जो खर्चा किया गया, वो पैसे लड़केवाले लौटाएंगे। समझौते मुताबिक लड़की पक्ष को वर पक्ष 3 लाख रुपये देगा. वर्तमान में गांव में कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति नहीं है।’

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़