इरफान अली लाली की रिपोर्ट
सलेमपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सलेमपुर अमरदत्त यादव द्वारा सलेमपुर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चयन के क्रम में पुनीत यादव एवं धनंजय चतुर्वेदी को मंडल महामंत्री का प्रभार सौपा गया। इसके अतिरिक्त विनय तिवारी, मनोज सिंह, बृजेश कुशवाहा, छोटेलाल गुप्ता, गुलाम हसन, इंद्रजीत मौर्य को मंडल उपाध्यक्ष का प्रभार सौपा गया।
संगठन को मजबूत करने के क्रम में अनिल ठाकुर, अनूप मिश्रा, अनूप उपाध्याय, अवधेश मद्धेशिया, कृष्णकांत तिवारी, अमित यादव, डेविड सैनी को मंत्री का दायित्व सौपा गया इसके अतिरिक्त उमाकांत मिश्र को कोषाध्यक्ष तथा राजीव मिश्रा को मीडिया प्रभारी चयनित किया गया।
चयन बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अमरदत्त यादव ने कहा कि नए पदाधिकारी का चयन उनके पार्टी के प्रति समर्पण एवं योग्यता को देखते हुए किया गया है तथा उनके आने से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजय और भी प्रचंड होगी। नवीन पदाधिकारी के चयन को लेकर जनता में एवम संगठन में हर्ष व्याप्त है।
पदाधिकारी के चयन को लेकर सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक एवं राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, अशोक पांडेय, रविंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, रमाकांत मिश्रा, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, विनय पाण्डेय उर्फ मिंटू पाण्डेय,नागेन्द्र गुप्ता,अशोक तिवारी, शिवाकांत तिवारी, अश्वनी सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में यह संगठन और भी मजबूती से कार्य करेगा एवं यह सुनिश्चित करेगा कि भाजपा की विजय और भी प्रचंड हो।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."