Explore

Search
Close this search box.

Search

2 April 2025 3:21 pm

गोलियों की तडतडाहट ने पल भर में मौत को चीखने पर मजबूर कर दिया…. 6 घायल और कितने मरे? पढिए पूरी खबर

84 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

गोंडा: यूपी के गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जमीनी विवाद में फौजी ने 7 लोगों को गोली मार दी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल है।

मामला छपिया थानाक्षेत्र के महुलीखोरी गांव का है। यहां मृतक महिला अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। 

सूचना पर छपिया एसओ समेत पुलिस ने वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। आरोपी फौजी सीताराम यादव फरार बताया जा रहा है। 

वारदात के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है और घटना की पड़ताल की जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी गब्बर को गिरफ्तार कर लिया है। 

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."