Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बिहार में सियासी उलटफेर के मद्देनजर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी अहम जिम्मेदारी

56 पाठकों ने अब तक पढा

हरीश चन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

रायपुर: बिहार में सियासी उलटफेर के बीच कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ की पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन से विधायक भूपेश बघेल को बिहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भूपेश बघेल को बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बिहार में पार्टी की अन्य गतिविधियों के समन्वय को भी पूर्व सीएम भूपेश बघेल ही देखेंगे।

बिहार की सियासत में इन दिनों कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन का दामन छोड़कर फिर से NDA में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में बिहार पर कांग्रेस की गतिविधियों को और अपना स्टैंड क्लिकर करने के लिए भूपेश बघेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा राह है कि भूपेश बघेल आज शाम बिहार की राजधानी पटना पहुंच सकते हैं।

बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को बिहार में पहुंचेगी। राहुल गांधी तीन दिनों तक बिहार में रहेंगे। बिहार में राहुल गांधी की यात्रा चार जिलों से गुजरेगी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की इस यात्रा में ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य भी शामिल हो सकते हैं। नीतीश कुमार पहले ही इस यात्रा में शामिल होने से इंकार कर चुके हैं।

बिहार की सियासी गतिविधियों पर नजर

बता दें कि कांग्रेस इस समय जदयू और राजद के साथ गठबंधन कर बिहार की सत्ता में है। हालांकि बिहार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कांग्रेस यहां वेट एंड वॉच की स्थिति में है। 

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़