google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ठानेनासिकमहाराष्ट्रमुंबई

14 साल की लड़की हुई गर्भवती और जब खुली पोल तो सब हक्के बक्के रह गए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

टिक्कू आपचे की रिपोर्ट

मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 14 वर्षीय लड़की को गर्भवती करने के आरोप में उसके 40 वर्षीय स्पोर्टस कोच गिरफ्तार किया है। आरोपी नवी मुंबई के घनसोली (Ghansoli News) इलाके में रहता है और उसे पीड़ित लड़की का परिवार अच्छे से जानता हैं।

आरोपी ने आउटडोर खेल की कोचिंग देते समय कथित तौर पर नाबालिग से बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि 16 अगस्त से 18 सितंबर के बीच आरोपी कोच ने एक रेजिडेंसियल कॉम्प्लेक्स के स्पोर्टस एरिया के पास लड़की का कई बार यौन उत्पीड़न किया।

घटना का पता तब चला जब पीड़ित लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की और परिवार वाले उसे जांच के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जब लड़की की सोनोग्राफी को तो उसके सात सप्ताह की गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया और घटना से अवगत करवाया। जिसके बाद पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। बाद में नाबालिग को विश्वास में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने सारा सच बता दिया। पुलिस ने बताया कि उसने खुलासा किया कि उसके खेल कोच ने एक महीने के दौरान उसके साथ कई बार यौन संबंध बनाये।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित की गयी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कोच के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और पॉस्को एक्ट के तहत बलात्कार का केस दर्ज किया गया है।
105 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close