google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गुजरातहैदराबाद

ऐसी सजा कौन देता है ? कोल्डड्रिंक उठाया था लड़के ने तो दुकानदार ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च का पावडर रगड़ दिया

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
127 पाठकों ने अब तक पढा

मन्नू भाई गुजराती की रिपोर्ट 

हैदराबाद(Hyderabad)। यहां एक मामूली चोरी पर लड़के को बुरी तरह प्रताड़ित करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। चोरी करने पर दुकान मालिक ने आरोपी लड़के के कपड़े उतारकर उसके प्राइवेट पार्ट पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया। दुकान के मालिक ने इस घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। उस समय लड़का जलन की वजह से बुरी तरह तड़प रहा था। वो पानी मांग रहा था। दुकानदार का इसके बावजूद मन नहीं पसीजा। उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पढ़िए क्रूरता की हद का ये मामला…

कोल्ड ड्रिंक की बोतल की थी चोरी, पढ़िए 12 बड़ी बातें

  1. मामला हैदराबाद के नामपल्ली इलाके का है। यहां एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतल चुराते पकड़े गए एक लड़के को निर्वस्त्र कर पीटा गया। यही नहीं, दुकान के मालिक ने लड़के के प्राइवेट पार्ट पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पीड़ित बच्चे के माता-पिता ने देखा, तब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
  2. पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की है। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, आगे की जांच जारी है।
  3. हालांकि लड़के ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल चुराने से इनकार किया, लेकिन दुकानदार ने लड़के की बात नहीं मानी और उसे बेरहमी से पीटा और चोरी कबूल करने के लिए मजबूर किया। फिर उसके निजी अंगों पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया। बाद में वीडियो वायरल होने के बाद जब परिजनों को पता चला, तो लड़के ने इस बारे में घरवालों को बताया। लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
  4. दुकान 10 वर्षीय लड़के के पड़ोस में ही है। दुकानदार कृष्णा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। लड़के की मां ने सोमवार शाम पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि एक स्थानीय दुकानदार उनके बेटे को अपने घर की छत पर ले गया, उसे निर्वस्त्र किया, उसके शरीर पर मिर्च पाउडर छिड़का और फिर उसकी पिटाई की। 
  5. वायरल वीडियो में दिखाई दिया किलड़का पड़ोसी की छत पर नग्न बैठा है। उसे नायलॉन की रस्सी से बांधकर रखा हुआ है। वह लगातार रोए जा रहा है और दर्द से कराहते हुए रहम की भीख मांग रहा है।
  6. लड़के की आंखें दु:खती हुई दिखाई देती हैं और वह अपने शरीर के उन हिस्सों को रगड़ता हुआ दिखाई देता है, जो मिर्च पाउडर से जल रहे हैं।
  7. साथ ही एक शख्स लड़के को कथित चोरी करने पर धमकी देते हुए भी सुना जा सकता है। लड़के ने चोरी न करने का दावा किया। हालांकि उसने मालिक द्वारा लगाए गए कुछ आरोपों को स्वीकार किया। 
  8. लड़के के चाचा ने कहा कि लड़के को पाइप से पीटा गया और धमकाया गया। उन्होंने सवाल किया कि दुकानदार उन्हें इसकी पुख्ता जानकारी या सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं दिखा सका कि लड़का अपनी दुकान से चोरी कर रहा था?
  9. पीड़ित के चाचा ने नाराजगी जताते हुए कहा, “वह कैसे लड़के को अपने घर ले जा सकते हैं और उसे इस तरह से पीट सकते हैं?”
  10. लड़के की मां ने कहा कि उनके बेटे पर गलत आरोप लगाया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि उसने कोल्ड ड्रिंक की बोतल को छुआ या हिलाया हो। 
  11. दूसरी ओर, दुकानदार लड़के को डराकर चोरी की आदत छुड़वा देना चाहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुकान के मालिक ने बताया कि लड़का अक्सर उनकी दुकान से कोल्ड ड्रिंक्स चुराता है।
  12. घटना के संबंध में 30 वर्षीय दुकान के मालिक पर स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, लड़के को रोकने और आपराधिक धमकी देने के आरोप लगे हैं।
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close