google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीगढ़वाझारखंड

मुखिया ने किया विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआँ कला पँचायत की मुखिया कौशल्या देवी ने अपने पति सह मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम के साथ सभी दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया, जिसमें रतनगढ़, लमारी खुर्द, घटहुआँ कला, सेतो व राजा घटहुआँ गांव का नाम शामिल है। इस दौरान सभी दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर, पूजन-अर्चना कर, अगरबत्ती दिखाते हुए उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद लिया। साथ ही पँचायत क्षेत्र के सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि, अमन-चैन व शांति की दुआएं भी मांगी। 

समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल महोत्सव ही नहीं बल्कि नारी शक्ति का पर्याय भी है। उन्होंने कहा कि मैं अपने पंचायत क्षेत्र में सम्पूर्ण विकास की कामना करता हूँ।

मौके पर नागवंती देवी, शारदा देवी, शीला देवी, आशा देवी, राजेश्वर पासवान, सिद्धि पासवान, रामविश्वाश राम के अलावे रतनगढ़ गांव निवासी रंजय सिंह, संतकुमार सिंह, विनोद सिंह, दीपेंद्र सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, लमारी खुर्द गांव निवासी गोपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र गुप्ता, प्रिंस कुमार सिंह, राजा घटहुआँ के मेहता टोला निवासी मनोज मेहता, राजेश्वर मेहता, संतोष कुमार मेहता, योगेंद्र मेहता, कन्हाई मेहता, घटहुआँ कला निवासी अखिलेश साह, उपमुखिया संतोष कुमार गुप्ता, रिशु कुमार गुप्ता, सागर महात्मा व सेतो गांव निवासी लालू बैठा, रामजी बैठा, बिनोद बैठा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

75 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close