google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
छतरपुर

नाच के बीच में तडातड गोलियां चलने लगी, पुलिस कर रही है जांच, देखिए वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

गुंजन परिहार की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग मंच पर महिलाओं के साथ अवैध हथियार लिए डांस करते दिखाई दे रहे हैं। जब कुछ लोग उन्हें मना करते हैं तो यह लोग हाथापाई करने लगते हैं।

वायरल वीडियो छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के अमा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अमा गांव में एक चौक समारोह में राई नृत्य चल रहा था। इसमें कई महिलाएं मंच पर डांस कर रहीं थीं। तभी कुछ युवा अवैध हथियार लिए मंच पर आते हैं और कट्टा लहराते हुए हवाई फायरिंग करने लगते हैं। इस बीच कुछ लोग उन्हें मना करते हैं और डीजे बंद करा देते हैं। इस पर हथियारबंद युवक गुस्से में डीजे वाले को धमकी देता है और गाना फिर से बजने लगता है। 

इसके बाद देखते ही देखते वहां पर झगड़ा होने लगता है। मामले में हरपालपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में तफ्तीश कराई जा रही है। वीडियो कब का है और इसमें दिखाई देने वाले लोग कौन हैं, इसके बारे में पता कराया जा रहा है। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी। 

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close