google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उज्जैनमध्य प्रदेश

धर्मशाला में कुकर्म ; “जबरन बंधक बनाकर रेप किया और फिर मारने की कोशिश की, पापा नहीं आते तो…”

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

गुंजन परिहार की रिपोर्ट

उज्जैन । एक युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की नाबालिग सहेली के साथ रेप किया। आरोपी ने पहले ट्यूबलाइट से अपना हाथ काटकर खून निकाला और जबरन लड़की की मांग भर दी। इसके दूसरे दिन लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना उज्जैन के वृंदावनपुरा की है। 14 साल की पीड़ित इसी इलाके में रहती है। जबकि आरोपी सोनू उसकी सहेली का बॉयफ्रेंड है। पीड़ित आरोपी को पहले से जानती थी। मंगलवार दोपहर को जब वह अपनी घर की छत पर बैठी थी। तभी आरोपी सोनू (19) वहां पहुंचा। वो लड़की को बहला फूसलाकर पास की धर्मशाला में ले गया और करीब 6 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि,

…मां दो दिन पहले मामा के घर गई थी। पापा ऑफिस गए थे। घर में हो रही बोरियत को दूर करने के लिए पड़ोस में रहने वाली सहेली से मिलने का मन हुआ। मैं उससे मिलने उसके घर पहुंच गई। घर का दरवाजा उसने खोला। थोड़ी सी बात हुई। इसके बाद वह नहाने चली गई। मैं उसका वेट कर रही थी। इतने में छत के रास्ते उसका बॉयफ्रेंड सोनू आ गया। वह मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर उसने पीटा और मुंह दबाकर खींचते हुए धर्मशाला में ले गया। धर्मशाला घर से नजदीक ही है। धर्मशाला में उसने धमकी देकर रेप किया। मैंने जब वहां से भागने की कोशिश की तो उसने दोबारा रेप करना चाहा। मैंने उसे धक्का देकर गिरा दिया। उसने मारपीट की। गमछे से गला कसते हुए मुझे मारने की कोशिश की। वो तो अच्छा हुआ कि पापा आ गए, वरना वो मुझे जान से मार डालता…

भोपाल का रहने वाला है आरोपी, इंदौर में नौकरी

मामले में आरोपी सोनू मूलत: भोपाल का रहने वाला है। वह इंदौर नगर निगम में नौकरी करता है। उज्जैन में लड़के के मामा का घर था। इसके चलते उसका यहां आना-जाना था। पीड़िता की सहेली से लड़के का संबंध करीब दो साल पुराना है।

इसे पढ़ने के लिए क्लिक करें ?अपनी गर्लफ्रेंड की नाबालिग सहेली की मांग अपने खून से भरकर किया दुष्कर्म और फिर….

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया था कि आरोपी ने एक दिन ही पहले उसे प्रपोज किया था। आरोपी ने ट्यूबलाइट से अपना हाथ काटकर उसकी मांग भर दी थी।

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close