google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

बिलख पडे माँ बाप, अपनी बेटी से उसी के मौत की सूचना सुनकर… माफ कर देना… कुछ नहीं कर सके तुम्हारे लिए… . 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA0001
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
252 पाठकों ने अब तक पढा

संतोष कुमार सोनी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली शहजादी अबू धाबी की जेल में बंद हैं, जहां उन्हें एक चार महीने के बच्चे की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। उनके परिवार का दावा है कि शहजादी निर्दोष हैं और उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। हाल ही में, शहजादी ने अपने माता-पिता से अंतिम बार फोन पर बात की, जिसमें उन्होंने अपनी व्यथा व्यक्त की।

फोन पर हुई बातचीत:

शहजादी: “पापा, सलाम वालेकुम।”

पिता: “वालेकुम अस्सलाम, बेटा। क्या बात है? क्यों रो रही हो?”

शहजादी: “पापा, हमारा टाइम खत्म हो गया है। ये हमारी आखिरी कॉल है।”

पिता: “बेटा, ऐसा मत कहो। सब ठीक हो जाएगा। लो, अम्मी से बात करो।”

मां: “अल्लाह ताला से दुआ कर रहे हैं, बेटा। कुछ नहीं होगा, फिक्र मत करो।”

शहजादी: “टाइम नहीं है, सब खत्म हो गया। पता नहीं दोबारा फोन कर पाएंगे या नहीं। आप लोग अच्छे से रहना। किसी से दुश्मनी मत लेना। वकील को बोलना, एफआईआर वापस ले ले। कुछ नहीं चाहिए, बस सुकून चाहिए।”

मां: “बेटा, हमे तुम माफ कर दो। हम कुछ नहीं कर पाए। अल्लाह हमारी बच्ची को मुसीबत से बचा ले।”

शहजादी: “हम वापस नहीं आ पाएंगे। आप लोग सारी उम्र केस लड़ते रहेंगे। हमारी वजह से ये भागदौड़ मत करना। आराम से रहना। सालों केस लड़ते रहेंगे, क्या हम वापस मिल जाएंगे?”

पिता: “बेटा, हम तुम्हें नहीं भूल पाएंगे। अल्लाह हमें भीख दे दे, हमारी बच्ची को बचा ले।”

शहजादी: “हमें किसी से शिकवा नहीं है।”

पिता: “बेटा, फिर फोन कर लेना…”

शहजादी: “फोन कट जाएगा।”

पिता: “बेटा, परेशान न हो…”

शहजादी: “पापा, मैं परेशान नहीं हूं।”

मां: “बेटा, हमें माफ कर दो। हम कुछ नहीं कर पाए तुम्हारे लिए…”

पारिवारिक पृष्ठभूमि

शहजादी के पिता, शब्बीर खान, ने बताया कि उनकी बेटी बचपन में एक हादसे में बुरी तरह झुलस गई थी, जिससे उसके चेहरे पर निशान रह गए थे। वह रोटी बैंक नामक संस्था में काम करती थीं। 2020 में, सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी मुलाकात आगरा के उजैर नामक व्यक्ति से हुई, जिसने चेहरे के इलाज का वादा करके उन्हें आगरा बुलाया। 2021 में, उजैर ने शहजादी को अबू धाबी भेज दिया, जहां उन्हें नाजिया और फैज नामक दंपति के घर काम पर रखा गया। कुछ समय बाद, दंपति के चार महीने के बच्चे की मृत्यु हो गई, जिसके लिए शहजादी को जिम्मेदार ठहराया गया। परिवार का दावा है कि बच्चे की मौत गलत इंजेक्शन के कारण हुई थी, लेकिन शहजादी पर झूठा आरोप लगाया गया।

परिवार की अपील

शहजादी के पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से अपील की है कि उनकी बेटी को बचाया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे अबू धाबी जाकर कानूनी मदद ले सकें। परिवार ने सभी संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है, ताकि शहजादी की सजा रोकी जा सके और उन्हें भारत वापस लाया जा सके।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close