google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गाजियाबाद

नये साल के जश्न में इस शहर के लोग पी गए 7.72 करोड़ की शराब, पिछले साल का तोड़ा रिकॉर्ड

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
98 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

नए साल का जश्न मनाने में गाजियाबाद के लोगों ने पौने आठ करोड़ की शराब पी डाली। रोजाना गाजियाबाद में करीब 4 करोड़ की शराब की बिक्री होती है। लेकिन, 31 दिसंबर की रात सरकार के आदेश पर ठेके रात 10 बजे की जगह रात 11 बजे तक खुले रहे, जिसके चलते 31 दिसंबर को 7.72 करोड़ की शराब की बिक्री हुई।

आबकारी विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर 2022 को 6 करोड़ 89 लाख रुपए की शराब बिक्री हुई थी। अब 31 दिसंबर 2023 को यही बिक्री 7 करोड़ 72 लाख रुपए पहुंच गई। एक साल में राजस्व वृद्धि 12.03 फीसदी ज्यादा हुई है।

इस महीने में 13 करोड़ रुपए ज्यादा की शराब बिकी

आम दिनों में शराब की दुकानें रात 10 बजे तक खुलती हैं। इस बार सरकार ने एक घंटा अतिरिक्त यानि 11 बजे तक दुकानें खोलने का आदेश दिया था। इस आखिरी एक घंटे में गाजियाबाद में 22 लाख 13 हजार रुपए की शराब बिक्री हुई है।

इसके अलावा पूरे साल-2023 के पूरे दिसंबर महीने में 134 करोड़ रुपए की शराब बिकी है, जबकि यही आंकड़ा दिसंबर-2022 में 121 करोड़ रुपए था। दोनों सालों की तुलना में दिसंबर महीने में इस बार 13 करोड़ रुपए ज्यादा की शराब बिकी है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close