इरफान अली लारी की रिपोर्ट
देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सोहनपुर में लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी की अध्यक्षता में मनाई गई।
मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों के द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल अपनी बेहतरीन नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमताओं के लिए भी जाने जाते थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी रियासतों के राजाओं को यह स्पष्ट कर दिया था कि अलग राज्य का उनका सपना असंभव है और भारतीय गणतंत्र का हिस्सा बनने में ही उनकी भलाई है।
भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि सरदार पटेल अपनी बुद्धिमत्ता और राजनीतिक दूरदर्शिता से देशी रियासतों को संगठित किया। भारत के भौगोलिक एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होने के चलते उनकी जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
भाजपा नेता सुशील कुमार शाही ने कहा कि सरदार पटेल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और पहले गृह मंत्री थे। सरदार पटेल लंदन जाकर बैरिस्टर की पढ़ाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे। महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। संचालन भाजपा नेता संतोष पटेल ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से ब्लॉक प्रमुख बिंदा कुशवाहा, वृजेश धर दूबे, संजय तिवारी, तारकेश्वर तिवारी,जय प्रकाश तिवारी, अमित सिंह बबलू,अमरेश सिंह बबलू, जगदीश नारायण मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह टुनटुन, सुरेश तिवारी, बलवीर सिंह दादा, सीमा कुशवाहा, शशि रंजन तिवारी, सत्येंद्र पांडेय, अनिल शाही,संजय पटेल, राजेंद्र जायसवाल, डॉ शम्स परवेज, अरुण सिंह, गौतम प्रसाद, अजीत पांडेय, विवेक कुशवाहा, अवधेश पटेल, गोविंद चौरसिया,संजय सिंह सैथवार, इंद्रभूषण कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह, सुभाष चौहान, हृदय लाल शर्मा, नागेंद्र पासवान, प्रवीण कुमार राय, डॉ अशोक तिवारी, घनश्याम कुशवाहा, गुड्डू गोस्वामी, नरसिंह कुंवर विश्वकर्मा, गब्बर ठाकुर, जितेंद्र जायसवाल, अशोक कुशवाहा, संतोष गुप्ता, गोविंद कुशवाहा, ज्ञान चंद कुशवाहा, रामभरोसा कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, अनिल ठाकुर सहित संख्या में लोग उपस्थित थे।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."