Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 3:46 am

लेटेस्ट न्यूज़

चार साल के बच्चे के सिर पर हथौड़ा मारकर बेहोश किया फिर चाकू से गोदकर हत्या, महिला के बेरहमी की वजह आपको रुला देगी

60 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कानपुर देहात: महिला इतनी निर्मम कैसे हो सकती है। हर कोई रसूलाबाद के मकरंदपुर कहिंजरी की घटना से हैरान है। महिला ने पड़ोसी के चार साल के बच्चे के सिर में हथौड़ा मारकर बेहोश किया फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 15 सितंबर की शाम चार साल के बच्चे इरफान की हत्या कर शव पानी भरे तालाब में फेंक दिया गया था। फॉरेंसिक टीम को महिला के घर में खून की कुछ बूंद पड़ी मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। सोमवार को एसपी ने घटना का खुलासा किया है।

मकरंदपुर कहिंजरी गांव में 15 सितंबर की शाम घर के बाहर खेल रहा इरफान का चार वर्षीय बेटा अब्दुल कादिर अचानक गायब हो गया था। परिजन खोजबीन कर रहे थे तभी कुछ ही घंटे बाद पास के एक तलाब में उसका शव पड़ा मिला। उसे बाहर निकाला गया। उसकी आंख के आसपास चाकू के घाव थे। साथ ही सिर में चोटें थीं।

बच्चे के परिजनों को पड़ोसी महिला रेहाना पर ही शक था। उस पर ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की तो पड़ोस की महिला रेहाना के घर में खून की कुछ बूंदें पड़ी मिली। इसके बाद टीम ने और साक्ष्य जुटाए।

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रेहाना ने बड़ी निर्ममता से बच्चे की हत्या की है। उसके खून से सने कपड़े व घटना में प्रयुक्त हथौड़ा और चाकू को बरामद कर लिया गया है। घटना का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाली फॉरेंसिक टीम को 25 हजार का ईनाम दिया गया है।

अकेले ही दिया घटना को अंजाम

अब्दुल कादिर के बेटे इरफान व हत्यारोपी महिला रेहाना के बच्चे के बीच अक्सर खेल में विवाद हो जाता था। इस पर महिला ने कई बार अब्दुल कादिर की पत्नी साजरा को उलाहना दिया था। 15 सितंबर को फिर बच्चों में विवाद हुआ तो महिला बहाने से अब्दुल कादिर को अपने घर ले गई। वहां घटना को अंजाम देने के बाद अंधेरे में शव घर के पीछे तालाब में फेंक आई। पुलिस के अनुसार महिला ने इस घटना को अकेले ही अंजाम दिया।

ऐसे पकड़ में आई महिला

बच्चे की निर्ममता पूर्वक हत्या महिला करेगी इस पर शुरुआत में पुलिस को यकीन नहीं हो रहा था चूंकि बच्चे की मां ने रेहाना पर ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसलिए पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल कर रही थी। जांच के बाद सामने आया कि 15 सितंबर की शाम जब बच्चा गायब था तब पड़ोस की सभी महिलाएं उसे ढूंढने में मदद कर रही थीं लेकिन रेहाना इससे दूर रही। वहीं शव मिलने के बाद वह घर से गायब हो गई। इससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया।

तालाब की तरफ से लौटते एक महिला ने देखा था

कहते हैं अपराध के बाद अपराधी कोई न कोई ऐसा साक्ष्य छोड़ देता है जिससे घटना का खुलासा हो जाता है। ऐसा ही बच्चे की हत्यारोपी महिला रेहाना ने किया। बच्चे की हत्या करने के बाद अंधेरे में वह शव को तालाब में फेंक कर घर की तरफ लौट रही थी तभी पड़ोस की एक अन्य महिला ने उसे आते देख लिया। हालाकि तब उसे ये शक नहीं था कि रेहाना बच्चे का शव फेंक कर आई है। बाद में जब बच्चे का शव तालाब में मिला तो उस महिला ने ये जानकारी पुलिस को दी इसके बाद पुलिस ने कई अहम साक्ष्य जुटाए। मृतक इकलौता बेटा था। घर के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़