Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:03 pm

लेटेस्ट न्यूज़

घोसी की जनता ने भाजपा को ‘पचास हजारी पछाड़’ दी….जीत पर गद्गद् हुए अखिलेश तो याद आ गया बचपन, वीडियो ? देखिए मज़ा आ जाएगा…

58 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के घोसी में होने वाले उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह की जीत तय मानी जा रही है। अंतिम रिजल्ट से पहले ही सपा में जीत का जश्न मनने लगा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करके इसे बीजेपी को पचास हजारी पछाड़ बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह भाजपा की राजनीतिक ही नहीं बल्कि नैतिक हार भी है।

यह ट्वीट करते हुए उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक बच्चा समाजवादी पार्टी की लाल टोपी पहनकर डांस कर रहा है।

सपा समर्थित भोजपुरी गाने पर डांस करते नन्हे समाजवादी नवरत्न का वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा, घोसी की जनता ने भाजपा को ‘पचास हजारी पछाड़’ दी है। ये भाजपा की राजनीतिक ही नहीं, नैतिक हार भी है।’ इससे पहले उन्होंने एक महिला का लोकगीत शैली में गाते हुए एक और वीडियो शेयर किया।

इस वीडियो में महिला जो गाना गा रही है, उसके बोल हैं- ‘विजयी बनाई भैया विजई बनाई। अखिलेश जी के विजई बनाई।’

दलबदल का खामियाजा भुगतना पड़ा दारा सिंह को…. जानने के लिए क्लिक करें 

इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश ने कहा, ‘महिलाओं ने जिस प्रकार घोसी में सपा की जीत के लिए वोट डाला है, उसके लिए सबको बहुत-बहुत धन्यवाद!’

उन्होंने आगे लिखा, ‘ये भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती महंगाई और लगातार घटती कमाई की दोहरी मार झेल रहे परिवारों का आक्रोश है, जिसने वोट बनकर भाजपा को हराया है। बता दें कि घोसी उपचुनाव में सपा से ही अलग हुए बीजेपी नेता दारा सिंह चौहान और सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला था। इस चुनाव में INDIA के गठबंधन दलों ने सपा को समर्थन दिया था। ऐसे में यह चुनाव लोकसभा चुनाव से पहले INDIA बनाम NDA की पहली परीक्षा माने जा रहे थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़