Explore

Search
Close this search box.

Search

2 April 2025 5:17 pm

वीर रस के कवि तेज नारायण पांडेय उर्फ तेजस जी के निधन पर मनाया शोक

88 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया। आज सलेमपुर नगर के शिव भंडार भगत सिंह मार्ग में एक शोक सभा का आयोजन हुआ जिसमें सलेमपुर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग पांडेय जी के पिता एवं वीर रस के कवि तेज नारायण पांडेय उर्फ तेजस जी के निधन होने पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक मनाया गया।

श्री पांडेय जी कालीचरण इण्टर कॉलेज लखनऊ के उप प्रधानाचार्य रहे तथा साहित्य के एक अच्छे लेखक भी थे। कई संस्थानों में जुड़कर उन्होंने समाज के प्रति अपना योगदान दिया था।

उनके निधन पर शिवाकांत तिवारी, संजय पांडेय, विजय भूषण उर्फ राजन तिवारी, अभिनित उपाध्याय, हरीश चंद्र पांडेय, पप्पू तिवारी,राजन शुक्ला, नितिन दुबे, दिग्विजय शाही, सतेन्द्र तिवारी, मनोज शुक्ल आदि प्रमुख ने शोक व्यक्त किया।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."