Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 12:36 pm

लेटेस्ट न्यूज़

हज यात्रियों का आखिरी जत्था वापस आया ; जिला प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्थाओं की हो रही है अंतरराष्ट्रीय चर्चा

59 पाठकों ने अब तक पढा

रोहित कुमार की रिपोर्ट 

गया: बिहार के हज यात्रियों (Bihar Haj Yatri Returned) का आखिरी जत्था गया एयरपोर्ट पहुंच गया। मक्का मदीना से बड़ी संख्या में हज यात्री गया लौटे हैं। आखिरी दिन दो फ्लाइट से कुल 310 हज यात्री वापस आए। 15 दिनों में 22 विमानों से कुल 3197 हज यात्री वापस आए हैं। 

गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आखिरी जत्था का स्वागत करने के लिए गया जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम खुद मौजूद रहे। लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी खुर्शीद अहमद, हज भवन के सीओ राशिद हुसैन, पूर्व चेयरमैन हज कमेटी इलियास हुसैन, नोडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। सीनियर रजाकार मोती करीमी और एयरपोर्ट के अधिकारी भी मौजूद थे। 

गया जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने हज यात्रियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। यही नहीं उन्होंने यात्रा के दौरान व्यवस्था को लेकर भी हज यात्रियों से जानकारी ली।

गया जिलााधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम उनकी मुकद्दस यात्रा के बारे में जानकारी ली। हज यात्रियों ने जिलाधिकारी को बताया कि व्यवस्थाएं बेहतर थीं। राष्ट्रीय स्तर पर गया प्रशासन की व्यवस्था की सराहना हो रही है। इस बार किसी चीज की कमी नहीं थी। बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से बेहतर व्यवस्था की गयी थी। वापसी की प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी हो गयी है। 22 विमानों से कुल 3197 हजयात्री वापस आए हैं। रात्रि भी कई विमान उतरे, लेकिन रात में भी व्यवस्थाएं और सुविधाएं अच्छी थीं। इस बार जिला प्रशासन की ओर से पहली बार महिला हेल्प डेस्क बनाया गया था। ताकि महिला हज यात्रियों को किसी तरह की समस्या नहीं हो।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़