Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 12:05 pm

लेटेस्ट न्यूज़

तो क्या विधायकी छोड़ रहे हैं अखिलेश यादव…2024 चुनाव यहां से लड़ेंगे…!!

58 पाठकों ने अब तक पढा

अंजनी कुमार त्रिपाठी की खास रिपोर्ट 

कन्नौज। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर कई तरह की चर्चाए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वो अगला चुनाव कन्नौज से लड़ सकते हैं।

लोकसभा सीट पर सपा पार्टी के नेता अखिलेश यादव को चुनाव 2024 में लड़ने की संभावना है। कन्नौज सीट पर अखिलेश यादव के परिवार का लंबे समय से दावा रहा है। पहले मुलायम सिंह यादव, फिर अखिलेश यादव और उसके बाद उनकी पत्नी डिंपल यादव ने इस सीट से चुनाव लड़ा था। 2019 में यह सीट बीजेपी के सुब्रत पाठक ने हराकर जीत ली थी।

अखिलेश यादव ने पिछले साल कन्नौज में लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर यह बताया था कि वे कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे और उनकी पार्टी ने इसके लिए बूथ कमेटियों की तैयारी में जोर दिया है। अखिलेश यादव ने इस सीट से अपना पहला चुनाव 2000 में लड़ा था और उसने विजय हासिल की थी। इसके बाद 2004 और 2009 में भी अखिलेश यादव ने इस सीट से जीत हासिल की थी। अखिलेश यादव ने 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की कमान संभाली थी। 2014 में उनकी पत्नी डिंपल यादव ने कन्नौज सीट पर जीत हासिल की ।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़