ठाकुर धर्म सिंह व्रजवासी की रिपोर्ट
मथुरा। गोवर्धन कस्बे के राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में स्थित कुंड कुसुम सरोवर में तड़प तड़प कर मरी मछलियां।
कुसुम सरोवर में मंगलवार की सुबह जगह जगह मरी हुई मछलियों के ढेर देखे गए।जहां मछलियो के ढेरों को देखकर लोगो की भीड़ भी लग गई तो वही गिरिराज जी की परिक्रमा लगा रहे श्रद्धालु कुसुम सरोवर कुंड में मरी पड़ी मछलियों के दूषित पानी से आचमन लेते हुए दिखाई दिये और आचमन लेकर हाथ जोड़ते हुए नजर आए।
जब इस बारे में वहां रह रहे स्थानीय साधु से बात की तो उन्होंने बताया कि कुसुम सरोवर में मछलियां मरने की जानकारी पाकर वह यहां पर पहुचे है। बताया जा रहा है यह गर्मी होने व मौसम बदलाव होने कारण शायद मछलियां मरी है। साधु संतों को स्नान करने में दिक्कत हो रही है। अब यह पानी आचमन लेने लायक नही रहा है। प्रशासन को जल्द से जल्द पानी को खाली कराकर दूसरा शुद्ध पानी भरवाना चाहिए।
जब इस बारे में मत्स्य विभाग के अधिकारियों से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि शायद कुसुम सरोवर में वाटर लेवल कम व ऑक्सीजन की कमी की वजह से यह मछलियां मरी है। इसमें से इस पानी को निकालकर दूसरा पानी भरा जाए तब जाकर कहि मछलियां जीवत रह सकती है।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."