इरफान अली की रिपोर्ट
देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बंगरा बाजार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत की जयंती पर कृषि विभाग के द्वारा कृषि मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के आय को दोगुना करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कम प्रीमियम पर किसानों को अधिक लाभ देने का कार्य किया जा रहा है तो वही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को ₹6000 सालाना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों की अपेक्षा योगी सरकार ने गन्ना किसानों का सबसे अधिक भुगतान किया है।
सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है।
बरहज के विधायक दीपक मिश्र ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित करने का काम किया है। गुंडे या तो जेल के अंदर हैं या प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं।
क्षेत्रीय विधायक सभा कुवंर कुशवाहा ने कहा कि भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र मांडल विधानसभा क्षेत्र बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। बेलपार ढाले पर ओवर ब्रिज का निर्माण, ब्लॉक मुख्यालय के नए भवन का निर्माण एवं भाटपार रानी नगर के जल निकासी के हेतु नाले का शीघ्र ही निर्माण होने वाला है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी एवं संचालन संतोष पटेल ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, अजय कुमार दुबे, श्रीमती बिंदा कुशवाहा, अमित सिंह, छट्ठू यादव, छट्ठू राम, अशोक कुमार पांडे, सुरेश तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, सुशील कुमार शाही, विशंभर पांडे, सुशील मिश्रा, बलबीर सिंह दादा, अशोक कुशवाहा, रवि प्रकाश कुशवाहा, दुर्गा गुप्ता, धीरज गुप्ता, रितिक गुप्ता, कमलेश कुशवाहा, राजेंद्र जयसवाल, संजय पटेल, रामभरोसा कुशवाहा, राम अवधेश कुशवाहा, हृदय लाल शर्मा, पवन कुमार मिश्रा, संजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."