Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 2:54 am

लेटेस्ट न्यूज़

‘गिजुभाई बधेका शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित होंगे चालीस शिक्षक-शिक्षिकाएं

42 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

अतर्रा(बाँदा)। विद्यालयों को आनंदघर के रूप में बदलाव करने के अभियान पर काम कर रहे स्वप्रेरित शिक्षकों के रचनात्मक मैत्री समूह शैक्षिक संवाद मंच ने ‘गिजुभाई बधेका शिक्षक सम्मान – 2022’ हेतु उत्तर प्रदेश सहित देश के 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन किया है। ये शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने विद्यालयों को आनंदघर के रूप में बदलाव हेतु बच्चों एवं समुदाय के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उक्त सम्मान 3 एवं 4 जनवरी, 2023 को चित्रकूट में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किये जायेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए शैक्षिक संवाद मंच के संस्थापक प्रमोद दीक्षित मलय ने बताया कि विद्यालयों को आनंदघर बनाने हेतु शैक्षिक संवाद मंच की स्थापना नवम्बर 2012 में की गई थी। शिक्षकों की क्षमता वृद्धि करते हुए उनकी रचनाओं के प्रकाशन के साथ ही विद्यालयों को आनंदघर के रूप में रूपांतरित करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित भी करता है। गिजुभाई बधेका शिक्षक सम्मान- 2022 के लिए देश के 40 शिक्षकों का चयन किया गया है जिनको 3 एवं 4 जनवरी को अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान चित्रकूट में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, मेडल, लेखनी भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा।

संगोष्ठी में अतिथियों के रूप में पद्मश्री बाबूलाल दहिया, आशुतोष उपाध्याय, शिक्षाविद् आलोक मिश्रा, नाट्यकर्मी रविंद्र मारू, शिक्षाविद् बाबूलाल दीक्षित एवं समाजसेवी गोपाल भाई एवं अभिषेक ओझा (निदेशक, रुद्रादित्य प्रकाशन) का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

चयनित 40 शिक्षकों में दुर्गेश्वर राय (गोरखपुर), अनीता मिश्रा (बलरामपुर), अभिलाषा गुप्ता, आराधना शुक्ला एवं सत्य प्रकाश (कौशांबी), कमलेश कुमार पांडेय, डॉ. अरविंद द्विवेदी, डॉ. श्रवण कुमार गुप्ता एवं अरविंद कुमार सिंह (वाराणसी), सीमा कुमारी (बुलंदशहर), समरेंद्र बहादुर एवं संतोष कुमार कुशवाहा (गाजीपुर) डॉ. रचना सिंह (उन्नाव), राजीव कुमार गुप्ता एवं फरहत माबूद (प्रयागराज), रीनू पाल (जालौन), विवेक पाठक (गोंडा), माधुरी त्रिपाठी एवं श्रुति त्रिपाठी (बस्ती), प्रतिमा यादव (सिद्धार्थनगर), सीमा मिश्रा (फतेहपुर), डॉ. प्रज्ञा त्रिवेदी, /रामकिशोर पांडेय, बलराम दत्त गुप्ता, चंद्रशेखर सेन, विनोद कुमार गुप्ता एवं इंसाफ अली (बांदा), नीलम कुमारी एवं ममता देवी (सीतापुर), कुसुम कौशिक (गौतमबुद्ध नगर), शंकर रावत (बलिया), अशोक प्रियदर्शी एवं अनुरंजना (चित्रकूट), अपर्णा नायक (महोबा), अर्चना सागर (कानपुर)। इनके अतिरिक्त बाल विज्ञान खोजशाला केंद्र कौशाम्बी समन्वयक राजेंद्र कुमार, फुलवा केंद्र समन्वयक सुरेन्द्र सिंह तथा छत्तीसगढ़ से शिक्षक धर्मानंद गोजे का चयन किया गया है। शैक्षिक संवाद मंच सभी चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़