Explore

Search
Close this search box.

Search

15 March 2025 12:29 am

बढ़ती ठंड से बचाव हेतु राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला को ओढ़ाई जा रही रजाई, गर्म पकवानों के लग रहे भोग

53 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

अयोध्या: यूपी में ठंड बढ़ गई है। लोगों की कंपकपी छूट रही है। लोगों के साथ उनके आराध्य रामलला को भी ठंड लग रही है। इसको देखते हुए रामजन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला को ठंड से बचाने के लिए रजाई ओढ़ाई जा रही है। साथ ही रामलला को गर्म पकवानों का भोग भी लगाया जा रहा है।

रामलला के लिए मौसम के हिसाब से हर साल विशेष इंतजाम किए जाते हैं। अयोध्या में रामजन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला की पूजा बाल स्वरूप में की जाती है। बढ़ती ठंड को देखते हुए उनको गर्म वस्त्र और शयन आरती के बाद रजाई ओढ़ाई जाती है। साथ ही ठंड में रामलला के भोग का भी विशेष रूप से ख्याल रखा जाता है। जहां गर्मी में गेहूं की रोटी सब्जी का भोग लगता है तो वहीं ठंड में ज्वार और बाजरे की रोटी और सब्जी का भोग लगाया जा रहा है।

विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि रामलला के बाल रूप सेवा होती है। जिस तरह छोटे बालक की सेवा होती है, उसी प्रकार रामलला की सेवा होती है। उन्होंने बताया कि शीत कालीन में राम लला को ठंड से बचाने के लिए रजाई ओढ़ाई जा रही है। गर्म वस्त्र पहनाएं जा रहे हैं और उनके लिए ब्लोवर लगाया जाता है। रामलला को ओढ़ाई जाने वाली रजाई भी बाबू लाल जी से बनवाई जाती है, जिनसे रामलला के वस्त्र बनवाए जाते हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."