Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:30 am

लेटेस्ट न्यूज़

अब कानपुर में नहाते हुए छात्राओं का वीडियो लीक ; हॉस्टल की छात्राएं बिफरीं

48 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

चंडीगढ़ के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि ऐसी ही घटना कानपुर में हुई है। यहां छात्राओं का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप हॉस्टल के एक कर्मचारी पर लगा है। आक्रोशित छात्राएं सड़क पर उतरी हैं और जमकर हंगामा चल रहा है। पुलिस छात्राओं को शांत कराने की कोशिश में जुटी है। आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया गया है।

इससे पहले चंडीगढ़ में एक हॉस्टल की छात्राओं का नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद जमकर हंगामा हुआ था। कुछ छात्राओं ने इसके बाद सुसाइड की कोशिश भी की थी। हॉस्टल की ही एक छात्रा पर अन्य छात्राओं का वीडियो बनाने का आरोप लगा था। 

कानपुर में काकादेव के तुलसी नगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का हॉस्टल किराए पर चलता है। इस हॉस्टल में लगभग 60 छात्राएं रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। आरोप है कि इस हॉस्टल में पिछले 7 सालों से काम करने वाला एक कर्मचारी छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाता था। यह कर्मचारी छात्राओं के कमरे और बाथरूम में जाकर अश्लील वीडियो बनाता था।

गुरुवार सुबह एक छात्रा बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान इस कर्मचारी ने बाथरूम के टूटे दरवाजे के नीचे हिस्से से मोबाइल डालकर उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। छात्रा को भनक लगी तो उसने शोर मचाया। इस पर हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने कर्मचारी को पकड़ लिया। छात्राएं हंगामा करते हुए सड़क पर आ गई और पुलिस को भी सूचना दी गई।

पुलिस के पहुंचने पर आरोपी कर्मचारी को उसके हवाले कर दिया। छात्राओं ने हॉस्टल और थाने में हंगामा किया। रावतपुर एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए युवक के मोबाइल की पड़ताल भी हो रही है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़