Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 6:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

उफान मारती नदी ने आबादी की ओर किया रुख ; प्रति घंटे दो से तीन सेमी का बना हुआ है पानी का बढाव

53 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बलिया । घाघरा नदी उफान पर है। रेगुलटरों पर दबाव बढ़ाते हुए नदी ने आबादी का रुख कर लिया है। वहीं गंगा ने गायघाट गेज पर बुधवार की रात चेतवानी बिंदु को पार कर लिया है। नदी में दो से तीन सेमी प्रति घंटे का बढ़ाव बना हुआ है। 

एक पखवारे बाद ही उग्र हो रही नदी के तेवर से तटवर्ती क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उधर प्रशासनिक अमला अलर्ट मूड मे आ गया है। तुर्तीपार गेज पर गुरुवार सुबह आठ बजे घाघरा का जल स्तर 64.870 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी यहां खतरे के निशान 64.010 मीटर से 86 सेमी ऊपर बह रही है।

वहीं  बुधवार की रात गंगा ने भी चेतावनी बिंदु पार कर तटवर्तीय क्षेत्रों मे खलबली मचा दी है। गायघाट गेज पर गुरुवार सुबह आठ बजे गंगा का जल स्तर 56.910 मीटर पर पहुंच गया। नदी यहां चेतावनी बिंदु 56.615 मीटर से 30 सेमी ऊपर तथा खतरा बिंदु से महज 70 सेमी नीचे पहुंच गयी है। पिछले 16 घंटे मे गंगा के जल स्तर में 39 सेमी की बेतहाशा  हुई है।

नदी में अब भी दो सेमी प्रति घंटे का बढ़ाव बना हुआ है। हाई फ्लड की ओर बढ़ रही घाघरा का रुख अब आवादी की ओर हो गया है। कयास लगाये जा रहे है कि बढ़ाव का क्रम अगर इसी प्रकार बना रहा तो जल्द ही नदी बाढ़ के रूप मे कहर बरपाने लगेगी।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़