आर के मिश्रा के मिश्रा
परसपुरगोण्डा। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम कलैहीयन पुरवा गजसिंहपुर निवासी महिला फूलबानो पत्नी गफूर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पति ने किसी अन्य लड़की से दूसरी शादी कर लिया है। तब से उसके पति उसे खर्चा नहीं देते है,तथा आये दिन गाली गलौज व मारपीट करते हैं। उसे प्रताड़ित करके घर से भगा रहे हैं। उसके छोटे छोटे बच्चे भुखमरी के कगार पर हैं। उसे गाँव वालों से माँगकर खाना खाने व बच्चों को खिलाने की विवशता बन गयी है।इस बारे में न्याय हेतु स्थानीय पुलिस को इसकी तहरीर दी किन्तु पुलिस ने मामला दर्ज करना मुनासिब नही समझा।
एसपी को दिए गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि पुलिस अगर उसके पति के घर पहुंचती है, तो वह नहीं मिलते हैं।जिससे पुलिस वापस चली जाती है। इस बाबत परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर एवम पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."